फर्जी प्रस्तावों से सावधान रहें

यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ अनैतिक व्यक्ति/आपराधिक तत्व ऑयल इंडिया लिमिटेड में फर्जी नियुक्ति-पत्र जारी करके, नौकरी का आश्वासन आदि देकर नौकरी चाहने वाले/आम जनता को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं। यह उल्लेखनीय है कि ऑयल इंडिया लिमिटेड के पास स्पष्ट निर्धारित योजना एवं पारदर्शी नीतियां, प्रक्रियाएं हैं तथा ऐसी प्रक्रिया के समापन के पश्चात ही चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के अधिकृत व्यक्ति द्वारा नियुक्ति-पत्र जारी किए जाते हैं। ऑयल इंडिया लिमिटेड, ऑयल के बाहर के किसी भी व्यक्ति/संगठन को अपनी ओर से कोई नौकरी प्रदान करने हेतु अधिकृत नहीं करता है।

इसके अलावा, यह स्पष्ट किया जाता है कि कर्मचारी श्रेणी में भर्ती के मामले में किसी प्रतीक्षा-सूची का कोई प्रावधान नहीं है। भर्ती-संबंधी परिणाम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.oil-india.com पर घोषित किए जाते हैं और उसके बाद प्रतीक्षा-पैनल वाली कोई अतिरिक्त सूची जारी नहीं की जाती है।

इस सार्वजनिक सूचना के माध्यम से, ऑयल इंडिया लिमिटेड सभी नौकरी चाहने वालों/आम जनता को चेतावनी देता है कि ऐसे अनैतिक तत्वों के खिलाफ सतर्क रहें और कंपनी में ऐसे फर्जी नियुक्ति-पत्र, नौकरी के आश्वासन आदि को अस्वीकार करें। ऑयल इंडिया लिमिटेड सीधे तौर पर या किसी भी स्रोत से ऐसे फर्जी प्रस्तावों के परिणामस्वरूप होने वाले किसी भी नुकसान/क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

तक

₹461.90

NSE

₹462.80

BSE
  • तक
  • ₹461.90NSE
  • ₹462.80BSE

परिणाम

Innner Default Images
आखरी अपडेट :
क्रमांक Title View प्रकाशित दिनांक
1 ऑइल इंडिया लिमिटेड (OIL), फील्ड मुख्यालय (FHQ), दुलियाजन में मेडिकल सर्विसेज़ विभाग के अंतर्गत नर्सिंग स्कूल के लिए संविदात्मक वार्डन (महिला) की भर्ती 30/10/2026
2 विज्ञापन संख्या HRAQ/REC-WP-B/26-148 दिनांक 08/05/2026 के तहत बेंचमार्क विकलांगताओं (PwBD) वाले व्यक्तियों के लिए विशेष भर्ती अभियान में वर्कपर्सन्स की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के स्कोर 30/10/2026
3 विज्ञापन संख्या HRAQ/REC-WP-B/2025-105 दिनांक 18/07/2025 तथा शुद्धिपत्र अधिसूचना संख्या HRAQ/REC-WP-B/2025-120 दिनांक 14/08/2025 के अंतर्गत पद कोड CIV12025 के लिए वर्कपर्सन भर्ती का परिणाम। 15/10/2026
4 ऑयल इंडिया लिमिटेड, फील्ड मुख्यालय (FHQ), दुलियाजान के लिए संविदा आधार पर इलेक्ट्रीशियन एवं एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) की नियुक्ति 14/10/2026