विदेशी सहयोग और संयुक्त उद्यम
जेएससी वैंकोरनेफ्ट – रूस
ओआईएल ने आईओसीएल और बीपीआरएल के साथ मिलकर सिंगापुर स्थित एसपीवी (वैंकोर इंडिया पीटीई लिमिटेड) के माध्यम से जेएससी वैंकोरनेफ्ट में 23.9% सहभागी हित (पार्टिसिपेटिंग इंटरेस्ट) 5 अक्टूबर 2016 से अधिग्रहीत किया।
- लाइसेंस वैधता: 2112
- स्थान: ऑनशोर रूस
- क्षेत्र: 1,869 वर्ग कि.मी.
- परिसंपत्ति प्रकार: उत्पादक
- भागीदार:
- रोसनेफ्ट: 50.1%
- ओएनजीसी विदेश लिमिटेड: 26.0%
- वैंकोर इंडिया प्रा. लिमिटेड: 23.9%
- ऑयल इंडिया इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड : 33.5% (प्रभावी भागीदारी हित: 8.0065%)
- आईओसीएल सिंगापुर प्रा. लिमिटेड : 33.5% (प्रभावी भागीदारी हित: 8.0065%)
- बीपीआरएल इंटरनेशनल सिंगापुर प्रा. लिमिटेड : 33.0% (प्रभावी भागीदारी हित: 7.887%)
एलएलसी टीवाईएनजीडी - रूस
ओआईएल ने आईओसीएल और बीपीआरएल के साथ मिलकर सिंगापुर स्थित एसपीवी (तास इंडिया पीटीई लिमिटेड) के माध्यम से एलएलसी टीवाईएनजीडी में 29.9% सहभागी हित (पार्टिसिपेटिंग इंटरेस्ट) 12 अक्टूबर 2016 से अधिग्रहीत किया।
- लाइसेंस वैधता: 2130
- स्थान: ऑनशोर रूस
- क्षेत्र: 1424 वर्ग कि.मी
- परिसंपत्ति प्रकार: उत्पादक
- भागीदार:
- भागीदार:
- ब्रिटिश पेट्रोलियम: 20.00%
- तास इंडिया प्रा. लिमिटेड: 29.90%
- ऑयल इंडिया इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड: 33.5% (प्रभावी भागीदारी हित: 10.0165%)
- आईओसीएल सिंगापुर प्रा. लिमिटेड: 33.5%(प्रभावी भागीदारी हित: 10.0165%)
- बीपीआरएल इंटरनेशनल सिंगापुर प्रा. लिमिटेड: 33.0% (प्रभावी भागीदारी हित: 9.867%)
प्रोजेक्ट 1, कैराबोबो - वेनेजुएला
इस संघ (कंसोर्टियम) को वर्ष 2010 में वेनेज़ुएला के ओरिनोको हैवी ऑयल बेल्ट स्थित कारोबोबो क्षेत्र में दो विकास ब्लॉक (सी1 सेंट्रल एवं नॉर्थ) आवंटित किए गए थे।
- उत्पादन का प्रारंभ वर्ष 2012 में हुआ।
- स्थान: माटुरिन उप-बेसिन (पूर्वी वेनेजुएला)
- क्षेत्र: 383.12 वर्ग कि.मी.
- परिसंपत्ति प्रकार: उत्पादक
- संघ भागीदार
- पीडीवीएसए - 71%
- ओआईएल - 3.5%
- आईओसीएल - 3.5%
- ओवीएल - 11%
- रेप्सोल - 11%
ओएमएल 142, तटीय – नाइजीरिया
ओआईएल ने वर्ष 2005 में नाइजीरिया की कंपनी समिट ऑयल द्वारा संचालित इस तटीय ब्लॉक में संयुक्त उद्यम (जेवी) सनटेरा नाइजीरिया 205 के माध्यम से हिस्सेदारी ली। मैसर्स समिट ऑयल ने जेवी को 40% भागीदारी हित और 30% आर्थिक हित दिया। पुराने गैस/ कंडेन्सेट क्षेत्र के विकास के लिए 12 जून 2009 से ब्लॉक का लाइसेंस ओपीएल 205 से बदलकर ओएमएल 142 कर दिया गया। प्राप्त 3डी भूकंपीय डेटा का अध्ययन 2016 में पूरा हो गया। वर्तमान में यह क्षेत्र विकास के लिए मूल्यांकन चरण में है।
- स्थान: नाइजर डेल्टा–अनाम्ब्रा बेसिन
- क्षेत्रफल: 1295 वर्ग कि.मी.
- परिसंपत्ति का प्रकार: मूल्यांकन/ विकासाधीन
- कार्यशील एवं आर्थिक हिस्सेदारी:
- मैसर्स समिट ऑयल इंटरनेशनल लिमिटेड – 30%
- मैसर्स सनटेरा नाइजीरिया 205 संयुक्त उद्यम – 70% सनटेरा रिसोर्सेज – 50% (ऑपरेटर) (प्रभावी 35% भागीदारी हित), ओआईएल – 25% (प्रभावी 17.5% भागीदारी हित), आईओसी – 25% (प्रभावी 17.5% संयुक्त उद्यम)
एरिया रोवुमा-1, अपतटीय – मोज़ाम्बिक
ओआईएल ने ओवीएल के साथ मिलकर, एक संयुक्त उद्यम बीआरईएमएल (BREML) के माध्यम से, 40:60 के अनुपात में, जनवरी 2014 में इस प्राकृतिक गैस-समृद्ध परिसंपत्ति में 10% सहभागी हित (पार्टिसिपेटिंग इंटरेस्ट) अधिग्रहीत किया। एरिया-1 में 5 क्षेत्रों—गोल्फिन्हो-अटुम (जीए), प्रोस्पेरिदादे, टुबारो, ओर्का और टुबारो टाइग्रे—में खोजें की गई हैं। एरिया-1 के रियायतग्राहियों (कन्सेशनयरीज़) ने प्रारंभिक रूप से जीए क्षेत्र से गैस का मौद्रीकरण (मोनेटाइज़) करने का निर्णय लिया, जिसके लिए कुल 13.12 एमएमटीपीए क्षमता वाला 2-ट्रेन एलएनजी संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, तथा इसके लिए अंतिम निवेश निर्णय (एफआईडी) जून 2019 में लिया गया।
- स्थान: अपतटीय, मोज़ाम्बिक
- क्षेत्रफल: 4,977 वर्ग कि.मी.
- परिसंपत्ति का प्रकार: विकासाधीन
- परिसंघ भागीदार:
- टोटलएनर्जीज – 26.5% (ऑपरेटर)
- बीपीआरएल – 10%
- पीटीटीईपी – 8.5%
- मित्सुई – 20%
- बीआरईएमएल (ओवीएल 60% एवं ओआईएल 40% का संयुक्त उद्यम) – 10%
- ओवीआरएल – 10%
- ईएनएच – 15%
एरिया 95/96 – तटीय लीबिया
यह क्षेत्र लीबिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित गदामेस बेसिन में अवस्थित है। वर्ष 2007 के अन्वेषण एवं उत्पादन साझाकरण समझौता (ईपीएसए), बोली दौर IV में, मेसर्स सिपेक्स (SIPEX), ओआईएल और आईओसी के संघ (कंसोर्टियम) ने इस तेल-समृद्ध थलीय ब्लॉक को प्राप्त किया। उत्पादन साझाकरण अनुबंध (पीएससी) पर 25 मई 2008 को हस्ताक्षर किए गए। ब्लॉक की प्रारंभिक वैधता 06.05.2026 तक थी। एनओसी, लीबिया द्वारा 07.05.2026 से 06.05.2027 की अवधि के लिए ब्लॉक वैधता के एक वर्ष के विस्तार को स्वीकृति दी गई है।
वर्तमान स्थिति
- 2डी भूकंपीय (2652 जीएलकेएम) और 3डी भूकंपीय (2891 वर्ग कि.मी.) सर्वे तथा डेटा की व्याख्या पूर्ण
- कुल 6 कुओं (वेल्स) की खुदाई की गई।
- एक (1) कुएँ में तेल एवं गैस, तथा चार (4) कुओं में गैस की खोज की गई। अनुमानित भंडार: तेल संसाधन 3.57 एमएमएसकेएल और गैस संसाधन 15.65 बीसीएम।
- शेष न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्ल्यूपी): शेष दो एमडब्ल्यूपी कुओं की खुदाई पूर्ण करना।
- मूल्यांकन कार्यक्रम: पाँच (5) खोजों के लिए मूल्यांकन कार्यक्रम नियोजित है।
- स्थान: घदामेस बेसिन
- क्षेत्रफल: 6,629.18 वर्ग कि.मी.
- परिसंपत्ति का प्रकार: अन्वेषणाधीन
- परिसंघ भागीदार:
- एसआईपीईएक्स – 50% (ऑपरेटर)
- ओआईएल – 25%
- आईओसीएल – 25%
- कार्य प्रतिबद्धता
- 2डी भूकंपीय डेटा: 2000 एलकेएम
- 3डी भूकंपीय डेटा: 2600 वर्ग कि.मी.
- कुओं की संख्या: 08