तक

478.90

NSE

479.65

BSE
  • तक
  • 478.90NSE
  • 479.65BSE

स्वच्छ भारत अभियान

Innner Default Images
आखरी अपडेट :
स्वच्छ भारत अभियान
स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्‍तूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145वीं जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। ओआईएल एक जिम्मेदार कंपनी के रूप में स्वच्छ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार कई गतिविधियाँ कर रहा है।

वित्तीय वर्ष 2021–22 के दौरान, कंपनी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत पेयजल एवं स्वच्छता को प्रमुख क्षेत्र मानते हुए निम्नलिखित कार्य किए गए:

  • असम के तिनसुकिया तथा बोरदुमसा, अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर कुल 7 शौचालयों का निर्माण।
  • डिब्रूगढ़ में जल फ़िल्टर बाँटकर लोगों को साफ पीने का पानी दिया गया और अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग ज़िले के मियाओ में 5000 लीटर प्रति घंटे की क्षमता का रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) संयंत्र लगाया गया।
  • गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर का स्वच्छ प्रतिष्‍ठित स्थल के रूप में विकास।
  • स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों पर जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) अभियान, जिनमें वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता हेतु श्रमदान आदि शामिल हैं।