प्रोजेक्ट पारिजात
वर्ष 2019 में शुरू किया गया प्रोजेक्ट पारिजात दिव्यांगजनों को सामाजिक-आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने की एक व्यावसायिक प्रशिक्षण पहल है। इस परियोजना के तहत उन्हें नवजात शिशुओं के लिए कपड़े बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। तैयार किए गए कपड़े बाज़ार में बेचे जाते हैं, जिससे लाभार्थियों को अपनी रोज़ी-रोटी कमाने का अवसर मिलता है। प्रोजेक्ट पारिजात का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
मृणाल ज्योति पुनर्वास केंद्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण
दिव्यांगजनों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मृणाल ज्योति पुनर्वास केंद्र में एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र शुरू होने पर उन्हें विभिन्न उपयोगी उत्पाद बनाने का कौशल सिखाएगा, आवश्यक मार्गदर्शन देगा और उत्पादन में सहयोग करेगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।